अगर आपको लिव हिस्ट्री इंडिया का काम पसंद आता है, तो अपने सहयोग से हमें प्रोत्साहित करें। कोई भी योगदान छोटा नहीं होता और इसमें आपका ज़्यादा समय भी नहीं लगेगा। आपके योगदान के लिए धन्यवाद।
मध्य प्रदेश का रीवा, मुगल बादशाह अकबर के नवरत्न – तानसेन और बीरबल जैसे महान विभूतियों की जन्मस्थली रही है जो आज अपने सफ़ेद बाघ के लिए जाना जाता है। अपने शिखर पर यह भारत के सबसे प्रमुख रियासतों में से एक था। जानिये क्या है रेवा रियासत की कहानी, इस एपिसोड में...
आज के छत्तीसगढ़ में स्थित बस्तर एक समय उत्तर भारत की सबसे बड़ी रियासतों में से एक रियासत थी। इस रियासत का एक बड़ा हिस्सा थे यहाँ के आदिवासी। क्या आप जानते हैं ये रियासत वड़ोदरा रियासत से 3 गुना बड़ी थी? आइये जानते हैं बस्तर रियासत की कहानी
नवानगर रियासत गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र की सबसे बड़ी और अमीर रियासत हुआ करती थी। नवानगर के महाराजा रंजीतसिंह, जिन्हें जमसाहेब भी कहा जाता था, उन्होंने भारत में क्रिकेट के प्रचार और प्रसार में बेहद महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की। भारत का सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट, रणजी ट्रॉफी, उन्हीं को समर्पित है।
महाराष्ट्र के सांगली राजपरिवार का न सिर्फ यहां के इतिहास बल्कि कला और संस्कृति में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस एपिसोड में जानिए कहानी सांगली रियासत की...
Join our mailing list to receive the latest news and updates from our team.