ढोला मारु की प्रेम कहानी

ढोला मारु की प्रेम कहानी

भारत में ऐसी कई प्रेम कहानिया है जो काफी लोकप्रिय है | जैसे की हीर-राँझा ,सोनी-महिवाल, पृथ्वीराज-संयुक्ता , लैला-मजनू इत्यादि | ऐसी ही एक लोकप्रिय कथा है ढ़ोला-मारु की प्रेम-कहानी |

एक ज़माना था जब कथाकारएक गांव से दूसरे गांव जाकर कहानियां सुनाते थे | दिन भर का काम ख़त्म करने के बाद, लोग गांव की चौपालों पर कहानियां सुनने के लिये जमा हो जाते थे | ये कहानियां लिखी नहीं होती थीं | हर कथाकार इन कहानियों को अपना रंग दे देता था | एक ज़माने में कथाो का बड़ा रिवाज हुआ करता था। माहिर कथाकार हुआ करते थे।आज हम इसे स्टोरी टेलिंग के नाम से जानते हैं।

ढोला – मारु की प्रेम कथा में प्रेम और नफरत, सुख और दुःख , रोमांस और ट्रेजेडी ऐसी हर चीज़ है जो एक कहानी को इंटरेस्टिंग और आकर्षक बनाती है | इसी वजह से ये ५०० साल पुरानी कहानी आज भी इतनी लोकप्रिय है | इस कहानी के कई संस्करण (वर्शन) है जिनमे से राजस्थानी संस्करण सबसे लोकप्रिय है | इस कहानी के इतिहास में जाने से पहले , हम जानेगे ये कहानी है क्या |

बीकानेर के पास का रेगिस्तान  | विकिमीडिया कॉमन्स 

एक समय , पूंगल देश (बीकानेर के पास) का राजा अपने यहाँ अकाल पड़ने पर नरवर राज्य (ग्वालियर के पास ) आये | यहाँ उन्होंने अपनी डेढ़ साल की बेटी मारू का विवाह नरवर के राजकुमार ढोला के साथ किया । ढोला की उम्र उस समय तीन थी | आकाल ख़तम होने के बाद पूंगल का राजा परिवार सहित अपने देश वापस लौट गया |

जैसे सालो बीत गए , नरवर का राजकुमार ढोला बचपन के विवाह को भूल गया | बड़ा होने पर उसका दूसरा विवाह मारवाड़ की राजकुमारी मालवणी से हो गया | मालवणी को अपनी सौतन मारू की सुन्दरता के किस्से मालूम होने के कारन , उसने पूंगल से आया कोई भी संदेश ढोला तक पहुंचने नहीं दिया |

उधर एक रात , पूंगल देश में, मारू ने सपने में ढोला को देखा और काफी बेचैन हो गयी | उसकी बेचैन अवस्था देख, उसके पितः , पूंगल की राजा ने एक चतुर गायाक नरवर भेजा | उसेनी गाने के ज़रिये मारु का सन्देश ढोला तक पहुंचाया | मरू का नाम सुनते ही ढोला को अपने बचपन की शादी की याद आ गया और वो मारु से मिलने के लिए बेचैन हो गया | मगर मालवणी उसे किसी न किसी बहाने रोकती रही |

एक दिन राजकुमार ढोला एक बहुत तेज चलने वाले ऊंट पर सवार होकर अपनी पहली पत्नी मारु से मिलने पूंगल पंहुचा | आखिर उन दोनों का मिलन हो गया और उन्होने कई दिन पूंगल में बिताए | जब वे दोनों नरवर जाने के लिए लौटे तोह रास्ते में ढोला को सांप ने काट लिया | दुःख से बेहाल मारु ने ढोला के साथ सती जाने का निर्णय लिया | तब शिव और पारवती , एक योगी और योगिनी के रूप में आये और ढोला को वापस ज़िंदा कर दिया |

विक्टोरिआ एंड ऐल्बर्ट म्यूजियम  | ढोलाऔर मारु  अपने पीछा करनेवालो से बचते हुए,जोधपुर,१९वी शताब्दी 

लेकिन दोनों की मुसीबतें यहीं समाप्त नहीं हुई | बाद में उमर-सुमरा नमक व्यक्ति ने राजकुमारी मारु को पाने के लिए कई षड़यंत्र रचे | इन षडयंत्रो का सामना कर ढोला और मारु किसी तरह नरवर पहुंचे | नरवर लौटकर ढोला ने अपनी दूसरी पत्नी मालवणी को भी मना लेता है। अंततः ढोला-मारू के साथ मालवणी भी खुशी-खुशी रहने लगी |

यह थी ढोला मारू की कहानी , पर इस ‘फ़िल्मी ‘ लगने वाले लोककथा के पीछे एक काफी बड़ा इतिहास है |

सिराक्यूज़ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर और भारतीय लोककला की विशेषज्ञ डॉ सुसन वोडली ने सालो इस ढोला -मारु की कथा पर रिसर्च किया है | उनका मन्ना है की यह लोककथा कई सौ साल पुराणी है | इस कहानी को एक जैन भिक्षु कुशललाभ ने सं १६१७ में ‘ढोला मारु री चौपाई ‘ नमक किताब मे लिखा |

ढोला मारु की प्रेम कहानी राजस्थान , उत्तरप्रदेश , मध्यप्रदेश, और छत्तीसगढ़ मे काफी लोकप्रिय है | हर क्षेत्र में कहानी का एक अपना अलग संस्करण पाया जाता है | मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ वाले संस्करणों में यह कहा जाता है की ढोला , हिन्दू मान्यता में प्रसिद्ध राजा नल और दमयंती का पुत्र था |

दिचस्प बात यह है की इस कहानी का खलनायक उमर-सुमरा , आपको राजस्थान की कई लोककहानियो में पात्र के तौर पर दिखता है | तब सिंध में सुमरा राजाओ का शासन था | शायद इस पात्र का राजस्थानी लोककथाओं मे एक खलनायक के तौर पर बार बार आना , हमे सिंध और राजस्थान के सम्बन्ध के बारे मे कुछ बताता है |

आज गाओ गाओ घू,मने वाले कथाकारों की परंपरा तोह ख़तम हो गयी , पर कठपुतलियों का खेल आज भी जारी है | आज भी आप जयपुर या उदयपुर जय तोह किसी होटल में ढोला मारू की कहानी पर आधारित कठपुतलियों का खेल देख सकते है | यहाँ तक की ढोला मारु की कहानी अमर चित्र कथा ,जो भारत में सबसे लोकप्रिय कॉमिक्स है, में भी पाई जाती है |

आज इंटरनेट और नेटफ्लिक्स के ज़माने में हमारी यह लोककहानिया विलुप्त हो रही है | शायद ढोला और मारु का प्रेम ही उनकी कहानी को ज़िंदा रख पाए |

हम आपसे सुनने को उत्सुक हैं!

लिव हिस्ट्री इंडिया इस देश की अनमोल धरोहर की यादों को ताज़ा करने का एक प्रयत्न हैं। हम आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करते हैं। हमारे साथ किसी भी तरह से जुड़े रहने के लिए यहाँ संपर्क कीजिये: contactus@livehistoryindia.com

आप यह भी पढ़ सकते हैं
Ad Banner
close

Subscribe to our
Free Newsletter!

Join our mailing list to receive the latest news and updates from our team.

Loading